नेहरू युवक मंडल मलावन ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश, दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

नेहरू युवक मण्डल मलावन के सौजन्य से मलावन गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद सदस्य रामकुमार शर्मा ने किया गया, वहीं समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में नवक अर्की विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कुशलेंद्र सैनी उपस्थित रहे। रामकुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से ₹11,000/- रुपए का आर्थिक सहयोग भी दिया। इसके लिए युवक मण्डल के अध्यक्ष ने उनका आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें ने भाग लिया, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टीम अकबरली नन्होली व शिशला के बीच खेला गया, जिसमें टीम अकबरली नन्होली विजेता रही। सफल प्रतियोगिता के समापन समारोह में माननीय नवक विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महोदय संजय अवसरी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
युवा मण्डल के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा व सचिव दीपक पहाड़िया ने माननीय विधायक को सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले की विजेता टीम अकबरली को ₹10,000/- रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपविजेता टीम को ₹6,000/- रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
युवा मण्डल के मुख्य सलाहकार हेमराज ने माननीय विधायक जी को गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। माननीय विधायक महोदय ने गांव मलावन की समस्याएं सुनीं व प्राथमिकता के आधार पर उनको पूरा करने की घोषणा की।
खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए माननीय विधायक संजय अवसरी ने युवा मण्डल मलावन को निजी तौर पर ₹21,000/- रुपए की आर्थिक सहयोग राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मलावन गांव की समस्याओं को देखते हुए गांव में होने वाले विकास कार्यों को पूरा करने की भी घोषणाएं कीं।
इनमें मुख्य रूप से –
-
सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा।
-
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलावन स्कूल के खेल मैदान के लिए 3 लाख रुपए की राशि की घोषणा।
-
गांव मलावन के लिए 10 सोलर लाइट देने की घोषणा।
-
युवा मण्डल मलावन के लिए कबड्डी किट देने की घोषणा।
-
मलावन की पक्की सड़क मार्ग के किनारे वर्षा जल निकासी हेतु नालियां बनवाने की घोषणा।
-
पपलुह सड़क मार्ग (जिसकी मांग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत है) के लिए फंड देने की घोषणा।
-
हसन बंडरोडन की पुलविंद के सुधार कार्य चलाने की घोषणा।
-
महिला मण्डल भवन के निर्माण हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई व महिला मण्डल को जल्द भूमि को अपने नाम करने को कहा गया।
कार्यक्रम के प्रधान युवक मण्डल के महासचिव अमित सिंह ने इन सभी कार्यों की घोषणा के लिए युवा मण्डल और समस्त ग्रामवासियों की ओर से माननीय विधायक संजय अवसरी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।



