स्वास्थ्य

EXCLUSIVE: दिवाली पर मिठाई के साथ “ ऑक्सीजन एब्ज़ॉर्बर”

उपभोक्ता हुआ हैरान

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

अभी दीवाली बीते दस दिन भी नहीं हुए है लेकिन दिवाली की मिठाइयों की अभी भी शिकायतें सामने आने लगी है
राजधानी शिमला के उपनगर टूटू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिवाली के अवसर पर खरीदी गई बर्फी के डिब्बे में लोगों को मिठाई के बीच से “ऑक्सीजन एब्ज़ॉर्बर” का पैकेट मिला, जिस पर साफ लिखा था “DO NOT EAT – इसे न खाएँ”।
खरीददार ने जब यह पैकेट मिठाई में पाया तो उक्त व्यक्ति हैरान रह गया
खाद्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह पैकेट सामान्यतः पैक्ड फूड या ड्राई स्नैक्स में नमी और ऑक्सीजन नियंत्रित करने के लिए रखा जाता है, लेकिन मिठाई के सीधे संपर्क में आने पर यह हानिकारक और विषाक्त प्रभाव डाल सकता है।अब यह पैकेट बर्फी पर चिपका था अब उपभोक्ता भी परेशान था कि कहीं ये फटा तो नहीं होगा? फिलहाल उसने ये मिठाई नहीं खाई ।क्योंकि यदि ये खाया जाता तो 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

इसमें मौजूद आयरन पाउडर और रासायनिक तत्व शरीर में पहुँचने पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताई और कहा कि त्योहारों पर मिठाइयों की गुणवत्ता पर प्रशासन को सख्त निगरानी रखनी चाहिए। लोगों का कहना है कि मिठाइयों में इस तरह की घोर लापरवाही से त्योहार की मिठास जहर में बदल सकती है।

यह ऑक्सीजन एब्ज़ॉर्बर (Oxygen Absorber) है।
🔹 क्या होता है:
यह एक छोटा सा पैकेट होता है जिसमें ऐसे रसायन (आमतौर पर आयरन पाउडर और सॉल्ट) भरे होते हैं जो आसपास की हवा में मौजूद ऑक्सीजन को सोख लेते हैं।
🔹 क्यों रखा जाता है:
– खाने को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए
– नमी और फफूंदी से बचाने के लिए
– बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने के लिए

यह पैकेट सिर्फ पैकिंग के अंदर (रैपर या डिब्बे में) रहना चाहिए, मिठाई के सीधे संपर्क में नहीं।
अगर यह बर्फी में घुसा हुआ या उस पर चिपका हुआ मिला है, तो यह फूड सेफ्टी की गंभीर लापरवाही है।
इसके अंदर मौजूद आयरन पाउडर या रासायनिक पदार्थ खाने योग्य नहीं होते और स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close