संस्कृति

कांगड़ा-चंबा उत्सव में दिखेगी मिट्टी की खुशबू और संस्कृति की पहचान

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की मौजूदगी से सजेगा कांगड़ा-चंबा उत्सव

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

कांगड़ा-चंबा उत्सव में दिखेगी मिट्टी की खुशबू और संस्कृति की पहचान

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कांगड़ा। हिमाचल की संस्कृति और परंपरा को सहेजते हुए आधुनिकता की झलक दिखाने वाला कांगड़ा-चंबा उत्सव इस बार और भी खास होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन विशाल इवेंट गुरु और छैल फैशन ब्रांड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद कांगड़ा डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएंगे।

 

उत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत, फैशन शो और आधुनिक रंगारंग कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और हिमाचल की लोक-संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

 

अचीवर अवॉर्ड से होगी हस्तियों को सम्मानित

 

इस आयोजन का एक बड़ा आकर्षण होगा “अचीवर अवॉर्ड”। इसके अंतर्गत कांगड़ा और चंबा की प्रमुख हस्तियों को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह पहल उन लोगों को प्रोत्साहित करेगी जो अपने प्रयासों से समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

No Slide Found In Slider.

 

आयोजक का संदेश

 

आयोजक पंडित विशाल शर्मा ने कहा –

“कांगड़ा-चंबा उत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी विरासत और पहचान का उत्सव है। हम चाहते हैं कि इस मंच से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर मिले। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जैसे जन-प्रतिनिधि की उपस्थिति हमारे लिए गौरव की बात है और निश्चित ही युवाओं को नई प्रेरणा देगी।”

 

संस्कृति और ऊर्जा का संगम

 

छैल फैशन ब्रांड और विशाल इवेंट गुरु का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे लाते हैं, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। यह उत्सव संस्कृति, कला और फैशन का संगम होगा, जहाँ परंपरा और आधुनिकता एक साथ मंच साझा करेंगी।

 

जहाँ मिट्टी की खुशबू हो, वहाँ संस्कृति की पहचान होती है,

कांगड़ा-चंबा का ये उत्सव, हिमाचल की शान होती है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close