विविध

झूठ बोलना तो कांग्रेस के डीएनए में : श्रीकांत

No Slide Found In Slider.

 

ऊना, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हिमाचल प्रदेश में मेरा बूथ सबसे मजबूत चुनावी जीत का मंत्र रहने वाला है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर कांग्रेस के धोखे को एक्सपोज भी करेगा और पूर्व भाजपा सरकारों की उपलब्धियां भी जन-जन तक पहुंच जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से बूथ तक के संवाद के दौरान कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से हिम केयर, कर्मचारियों युवाओं को धोखा और उनकी प्रत्येक नाकामी को उजागर करेंगे। भाजपा की ताकत हमारा कार्यकर्ता, संगठन, अनुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि हमारा एक कार्यकर्ता 10 हजार के बराबर है और 2027 के विधानसभा चुनावों में हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि 68 में से 60 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे और हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस का नामोनिशान निशान समाप्त कर देंगे। जिस प्रकार से बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में कांग्रेस का कार्यकर्ता ढूंढ कर नहीं मिलता उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ढूंढ कर नहीं मिलेगी।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जड़ से समाप्त करना है और हर बूथ पर कमल खिलाना है इसी संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है इसलिए वह पक चुकी है और उनके नेताओं द्वारा बोले गए सभी झूठ को सच बनाने का प्रयास कर रही है। झूठ बोलना तो कांग्रेस के डीएनए में है, जब भी देश पर संकट आता है तो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय विरोधी ताकतों के साथ खड़ी हो जाती है। झूठे डाटा लाकर कांग्रेस केंद्र सरकार को बदनाम करने का प्रयास करती है, इसके कई प्रमाण हमारे समक्ष आ चुके हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close