ब्रेकिंग-न्यूज़

बीआरसीसी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का 26 मई से आरंभ होगा इंटरव्यू

No Slide Found In Slider.

*शिमला*

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश में करवाई गई ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी ) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब इंटरव्यू एवं शिक्षण कौशल मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। समग्र शिक्षा के तहत बीआरसीसी पदों के लिए 6 अप्रैल को आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, और अब इसके अगले चरण के रूप में इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी। इंटरव्यू एवं शिक्षण कौशल मूल्यांकन प्रक्रिया समग्र शिक्षा, शिमला स्थित राज्य परियोजना निदेशक और अतिरिक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) के कार्यालय में आयोजित की जाएगा।

लिखित परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी एक-एक फोटो कॉपी भी साथ लेकर आएं। दस्तावेज़ सत्यापन के समय किसी प्रकार की त्रुटि, गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किए जाने की स्थिति में चयन रद्द किया जा सकता है और संबंधित अभ्यर्थी के केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि बीआरसीसी की लिखित परीक्षा 6 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पोर्टमोर, शिमला में आयोजित की गई थी। बीआरसीसी के 282 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 766 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 584 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। लिखित परीक्षा में कुल 311 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू एवं शिक्षण कौशल मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया 26 मई से आरंभ होगी। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर बीआरसीसी पदों के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के नाम समग्र शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

No Slide Found In Slider.

*अबकी बार नए नियमों के तहत हो रही बीआरसीसी भर्ती*
इस बार बीआरसीसी की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नए नियम लागू किए गए हैं। इन नए नियमों के तहत कुल 282 पदों में से 50 प्रतिशत यानी 141 पद प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। शेष 50 प्रतिशत पदों में से 25-25 प्रतिशत टीजीटी और प्रवक्ता (लेक्चरर) कैडर से भरे जाएंगे। इससे पहले बीआरसीसी के अपर प्राइमरी पदों के लिए केवल टीजीटी कैडर से ही चयन होता था, लेकिन अब प्रवक्ता भी इसके लिए पात्र बना दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब यह भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर न होकर, लिखित परीक्षा के माध्यम से की जा रही है। साथ ही बीआरसीसी पद पर नियुक्ति की अवधि को भी बढ़ाकर अब पांच वर्ष कर दिया गया है, जबकि पहले यह अवधि तीन वर्ष थी। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी किया गया है कि एक बार बीआरसीसी पद पर नियुक्त शिक्षक इन पदों के लिए दोबारा पात्र नहीं होंगे।

यह भी उल्लेखनीय है कि बीआरसीसी, समग्र शिक्षा के कार्यक्रमों के ब्लॉक स्तर पर प्रभावी संचालन में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। वे न केवल स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों की निगरानी करते हैं, बल्कि जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के साथ समन्वय स्थापित कर नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू कराते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close