विविध

विद्युत बोर्ड, सिटी इलेक्ट्रिकल सिटी डिविजन अलर्ट

*सेफ्टी सेमिनार का आयोजन*

No Slide Found In Slider.

विद्युत बोर्ड, सिटी इलेक्ट्रिकल  सिटी डिविजन में विगत एक माह के भीतर दो गैर-घातक (Non-Fatal) दुर्घटनाएं घटित हुई हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी कर्मचारी संघ (यूनिट शिमला) द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र में भी कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता जताई गई थी। इसी क्रम में, अधिशासी अभियंता, सिटी डिविजन,  तनुज गुप्ता  से सेफ्टी सेमिनार आयोजित करने का भी संबंधित कर्मचारियों ने आग्रह किया था

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सिटी इलेक्ट्रिकल डिविजन शिमला लिफ्ट में डिविजन स्तर पर पहला सेफ्टी सेमिनार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग, दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों, तथा आपसी समन्वय के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

सेमिनार के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:

1. कार्यस्थल पर सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य करना।

2. व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) के सही उपयोग का प्रशिक्षण।

3. हालिया दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण और रोकथाम के उपाय।

4. कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद और सुरक्षा को लेकर उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना।

 

सेमिनार में अधिकारियों तथा तकनीकी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, और सभी ने इस प्रयास की सराहना की। इस पहल के लिए संबंधित कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता  तनुज गुप्ता जी का विशेष धन्यवाद किया 

यह सेफ्टी सेमिनार कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक कदम है। यह अत्यंत आवश्यक है कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से डिविजन स्तर पर होते रहें ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close