विविध

बी.बी.एन. में स्थापित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति और उत्पादों को बाहर भेजने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा

डॉ. अभिषेक जैन ने अधिकारियों को फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश के सचिव (लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20-सूत्री कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने सम्बन्धित अधिकारियों को पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 के फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डॉ. अभिषेक जैन ने आज नालागढ़ उपमण्डल में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
 डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 31.195 किलोमीटर लम्बे फोरलेन का निर्माण लगभग 469 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस सड़क में 96 पुलिया, 15 छोटे और 04 बड़े पुल होंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर और पुल जैसी बड़ी संरचनाओं के निर्माण का काम विभिन्न चरणों में है।
डॉ. जैन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ निर्माण कार्य में गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 अप्रैल, 2025 तक फोरलेन में गड्डों के पैच वर्क को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
सचिव ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 में दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र, आबादी वाले क्षेत्रों व निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप चिन्हित स्थानों कर संकेत पट्ट लगाने के निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता व कार्य की प्रगति का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि फोरलेन कार्य के निर्माण के साथ-साथ पहले बने मार्ग के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दें ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर पानी के जमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि पानी की निकासी का स्थाई समाधान हो सके।
डॉ. जैन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फोरलेन निर्माण कार्य में जहां भूमि विवाद है, उसका शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
उन्होंने बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा मैसर्ज पटेल इंफ्ररास्ट्रक्चर लिमिटिड के परियोजना प्रबंधन से पिंजौर से नालागढ़ तक फोरलेन निर्माण कार्य की धीमी गति से चल रहे कारणों के बारे में विचार-विमर्श कर उचित निर्देश दिए।
उन्होंने इससे पूर्व राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 के फोरलेन निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि फोरलेन के निर्माण कार्य में देरी के कारण बी.बी.एन. में स्थापित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति और उत्पादों को बाहर भेजने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण हिमाचल की आर्थिकी पर भी विपरीत असर पड़ता है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close