प्री-प्राइमरी – सामग्री व विकास कार्यशाला

प्री-प्राइमरी – सामग्री व विकास कार्यशाला

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला : 7 मार्च, 2025;

No Slide Found In Slider.

स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत समग्र शिक्षा,हिमाचल प्रदेश द्वारा प्री-प्राइमरी सामग्री की समीक्षा व  निर्माण की शृंखला कार्यशालाओं के तहत तीसरी चार दिवसीय राज्यस्तरीयकार्यशाला का आयोजन समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में डाइट सोलन द्वारा दिनांक 4 मार्च से 7 मार्च, 2025 तक किया गया। इस कार्यशाला में बालवाटिका-1 बालवाटिका-2 एवं प्री-प्राइमरी – सामग्री व विकास कार्यशालाबालवाटिका-3 के लिए आवश्यक शिक्षण-सह अधिगम सामग्री की समीक्षा की गई और इससे सम्बंधित सभी शिक्षण सामग्री को अंतिम रूप दिया गया। कार्यशाला का आयोजन श्री राजेश शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में किया गया ।इस कार्यशाला का समन्वयन दिलीप कुमार वर्मा, राज्य समन्वयक प्री-प्राइमरी समग्र शिक्षा ने किया | यह कार्यशाला स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित की गई | इस कार्यशाला में श्रीमती रंजना कुमारी, सहायक प्राचार्य राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद , सोलन ,प्रदेश के 8 जिलों के प्री प्राइमरी समन्वयक, चयनित शिक्षक एवं प्रथम संस्था के राष्ट्रीय प्रतिनिधि अर्चना सिंह,गुरमीत सिंह, राज्य प्रतिनिधि जोगिंद्र लाल, कुलदीप पुंडीर, केवल कृष्ण, जागृति शर्मा, पुरुषोत्तम ठाकुर व प्रथम के ज़िला स्तर के सदस्यों ने भाग लिया |

No Slide Found In Slider.

विदित रहे कि प्री-प्राइमरी के लिए शिक्षक सामग्री निर्माण के लिए तीन चरणों में कार्यशालाएं आयोजित की गई। इस संदर्भ में पहली कार्यशाला 27 से 31 अगस्त, 2024, दूसरी कार्यशाला 15 से 18 अक्तूबर, 2024 और तीसरी कार्यशाला 4 से 7 मार्च, 2025 को आयोजित की गई |  जिसमें  प्री-प्राइमरी गतिविधि पुस्तिका एवं संबन्धित शिक्षण सामग्री को अंतिम रूप दिया गया | इस सामग्री के सृजन करने के लिए कार्यशाला में  राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2022 में  उल्लिखित विकास के क्षेत्रों, दक्षताओं एवं उद्देश्यों एवं पूर्व-प्राथमिक पाठ्यचर्या-2023 हिमाचल प्रदेश के आधार पर सामग्री का निर्माण किया गया है |    

कार्यशाला के समापन की अध्यक्षता उप निदेशक (गुणवता) एवं जिला परियोजना अधिकारी, डाइट सोलन, डॉ० राजेन्द्र वर्मा द्वारा की गयी, जिसमें उन्होने बच्चों के सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास, कक्षा-कक्ष में पाठ्यक्र्म के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया तथा उन्होने प्री-प्राइमरी सामग्री की समीक्षा व  निर्माण की शृंखला कार्यशालाओं  में  सभी प्रतिभागियों  के योगदान की सराहना की। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए |

इससे पूर्व दिलीप कुमार वर्मा, राज्य समन्वयक प्री-प्राइमरी समग्र शिक्षा द्वारा मुख्य अतिथि को कार्यशाला में हुए कार्य के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया | उन्होंने सामग्री समीक्षा व निर्माण में किए सभी के योगदान के लिए आभार प्रकट किया l

 

Deepika Sharma