विविध

964 वेटरिनरी डिस्पेंसरी में लगे ग्राम पंचायत वेटरनरी सहायक को एक साथ नियमितीकरण का स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

आज दिनांक26/10/24 को ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ज्वाली में माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री जी चंद्र कुमार जी से मिले। विनोद ठाकुर ने कहा पिछले दिनों प्रदेश कैबिनेट में मुख्यमंत्री आरोग्य पशु धन योजना के अंतर्गत खुले 964 वेटरिनरी डिस्पेंसरी में लगे ग्राम पंचायत वेटरनरी सहायक को एक साथ नियमितीकरण का जो निर्णय लिया गया वह प्रदेश कैबिनेट के द्वारा चमत्कारी और अविश्वसनीय निर्णय लिया है जो की सभी ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा सहायकों के लिए दिवाली का तोहफा प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। जिससे सभी ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा सहायक और उनके परिवार तहे दिल से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुकू जी का वह माननीय पशु पालन मंत्री श्री चंद्र कुमार जी एवं सब कमेटी मेंबर माननीय मंत्री हर्षवर्धन जी वह माननीय मंत्री जगत सिंह नेगी जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ कर्मचारियों की अवस्था में भी जो परिवर्तन कर रहे हैं उससे हजारों घरों में दिवाली आने से पहले दिवाली जैसा माहौल बना हुआ है। विनोद ठाकुर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से सभी ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा सहायक मिलकर आभार प्रकट करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वह जिला कांगड़ा के कार्यकारिणी के सदस्य श्री मंजीत कुमार, प्रथम डोगरा, श्री मनोज कुमार, श्री रोहित Sethi हितेन धीमान मधुबाला के साथ अन्य सदस्य गण उपलब्ध रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close