विविध

शाबाश: रुद्र वीर सिंह राठौर ने 3 किलोमीटर की ड्रीम दौड़ पूर्ण करने के बाद प्राउड फिनिशर का मेडल हासिल किया

No Slide Found In Slider.

11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन आज शिमला के द रिज पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य “स्वस्थ हिमाचल, नशा मुक्त हिमाचल” थीम के तहत समाज में स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इसमें रुद्र वीर सिंह राठौर 3 किलोमीटर की ड्रीम दौड़ पूर्ण करने के बाद प्राउड फिनिशर का मेडल हासिल किया 

इस बारे में जानकारी देते हुए श्री नरवीर सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रेफिक टूरिस्ट एवं रेलवे ने बताया कि “11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का सफल आयोजन शिमला के द रिज पर हुआ। 3150 धावकों ने ‘स्वस्थ हिमाचल, नशा मुक्त हिमाचल’ थीम के तहत भाग लिया। राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने शुभारंभ किया, और विजेताओं को मंत्री श्री अनिरुद्ध सिंह ने पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को मैराथन टी-शर्ट व फिनिशर पदक प्रदान किए 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मैराथन में 3150 धावकों ने भाग लिया, जिन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था – ड्रीम रन (3 किमी), मिनी मैराथन (10 किमी), और हाफ मैराथन (21.5 किमी)। राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि विजेताओं को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री अनिरुद्ध सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।

सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क मैराथन टी-शर्ट दी गई, और सभी फिनिशरों को विशेष फिनिशर पदक से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले धावक को ₹51,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, और प्रत्येक श्रेणी के धावक को उनकी दूरी पूरी करने पर मेडल भी दिया गया।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्यपाल, मंत्री, प्रतिभागियों, और भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, और हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड जैसे प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने स्वस्थ और नशामुक्त जीवन के महत्व को सुदृढ़ किया, और समुदाय को प्रोत्साहित किया कि वे स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाएं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close