विविध

परियोजना अधिकारी डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद कमोथी हुए सेवा निवृत

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिक्षा विभाग में तीन दशकों से भी अधिक समय तक जिला सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों में प्रवक्ता , प्रधानाचार्य , खंड शिक्षा परियोजना अधिकारी जेसे पदों पर कार्य करने वाले डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद कमोथी शिक्षा विभाग में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोंटा साहिब के प्रधानाचार्य तथा खंड शिक्षा परियोजना अधिकारी के पद से सेवा निवृत हुए। डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ के विभिन पदों पर भी सक्रियता से अपनी सेवाए देते रहे तथा वर्तमान में भी प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के संरक्षक थे। उनकी सेवानिवृति पर विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव डॉक्टर आई डी राही , कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश नेगी ,पूर्व महासचिव संजय शर्मा प्रवक्ता संघ के अन्य सभी सदियों ने इस सेवानिवृति पर हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि शिक्षा विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ को डॉक्टर दीर्घायु जी का मार्गदर्शन भविष्य में भी मिलता रहेगा।
डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद विज्ञान के विषयों में प्रति वर्ष अच्छे से अच्छे परीक्षा परिणाम के साथ साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी हेतु भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहे। प्रवक्ता संघ जिला अध्यक्ष ने इस सेवानिवृति पर शुभकामनाएं अभिव्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने सम्पूर्ण सेवाकाल में एक आदर्श शिक्षक के साथ साथ कुशल प्रशासक के रूप में अपनी अद्वितीय छवि बनाई है जो सभी शिक्षको के लिए अनुकरणीय है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close