विविध

प्राकृतिक खेती के विस्तार पर की पहल का स्वागत

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश मे प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों का झुकाव बढे, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के लिए हिम उन्नति योजना को व्यापक स्तर पर लागू करने की पहल का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया को-ओरडीनेटर व पूर्व महासचिव किसान कांग्रेस डॉक्टर दिनेश कुमार ने स्वागत किया है जिसके अंतर्गत लगभग पचास हजार किसानो को सामूहिक खेती (कलस्टर वेस्ड ) के लिए प्रोत्साहित कर पंजीकृत किया जाएगा तथा लगभग दो हजार छ: सौ कृषक समूह बनाए जाऐगे जिसका उद्देश्य प्रदेश मे रसायन मुक्त खेती और प्रमाणन है जिससे जहां किसानों के प्राकृतिक खाद्य उत्पाद को एम एस पी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के तहत खरीद कर प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मे व्यापक सुधार लाऐगी वही प्राकृतिक खाद्य उत्पाद खरीद कर लोग अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर पायेंगे और रसायन खाद्य उत्पाद से होने वाली कई गम्भीर बिमारियो से भी बचेगे ।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया को-ओरडीनेटर डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सकारात्मक सोच के कारण प्राकृतिक कृषि उत्पाद मे किसानो को एम एस पी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) प्रदान करने वाला देश मे हिमाचल पहला राज्य बना है जिसमे प्राकृतिक कृषि उत्पाद गेंहू के लिए चालीस रूपए व मक्का के लिए तीस रूपए प्रति किलो दाम निर्धारित किए है जिसकी प्रशंसा गत दिवस फ्रांस से आऐ कृषि विज्ञानिको के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से औपचारिक भेंट कर की है और इस मोडल को अपने देश फ्रांस मे भी लागू करने के बारे मे रूचि दिखाई है।
उन्होने प्रदेश के किसानो से आग्रह किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहल करे और अपने नजदीकी कृषि विभाग के कृषि केंद्रों से सम्पर्क कर स्मार्ट कृषि योजना का लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिकी को सुदृढ करे ।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close