विविध

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कल 24.08.2024 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के समक्ष रखेंगे मुख्य माँगें

No Slide Found In Slider.

 

कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कल दिनांक 24.08.2024 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मुलाकात की जाएगी l यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा ने दी । उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री महोदय से जल्द संयुक्त संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक के लिए भी आग्रह किया जाएगा ताकि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निपटारा हो सके l

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में विभिन्न विभागों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी रिक्त पदों को जल्द भरना, पूर्व की भांति वर्ष में दो बार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का नियमितीकरण, 12 प्रतिशत मंहगाई भते की अदायगी, वर्ष 2016 के वेतन आयोग के अनुसार बकाया राशि का तुरंत भुगतान, पुलिस विभाग के साथियों को यात्रा सुविधा का प्रावधान पहले की तरह ही रखा जाए, विभिन्न विभागों के विभिन्न वर्गों में वेतन विसंगति को जल्द दूर करना, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम, जिला परिषद तथा अन्य छूटे विभागों के लिए पुरानी पेंशन का प्रावधान, सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना, आगामी विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाली संबंधित कानून बनाने वारे, विभिन्न विभाग के विभिन्न वर्गों के पद नाम बदलना, जल रक्षक का अनुबंध में शामिल करने के लिए अवधि 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष करना, आवास भत्ते में लंबे समय से वृद्धि न होने के कारण विभिन्न कर्मचारी वर्ग का आवास भत्ता बढ़ाने की मांग, विभागीय पदोन्नती समय पर हो, करूनामुल्क आधार पर विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का निपटारा कर सभी को वन टाइम रिलैक्सेशन देकर नियुक्ति देना, जिला परिषद कर्मचारियों को विभाग में मर्ज करने, मिड डे मील वर्कर, आंगनवाड़ी सहायिका के लिए स्थाई नीति, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए स्थाई नीति, मल्टी टास्क कर्मी के लिए स्थाई नीति, सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे सम्मिलित रहेंगे।
प्रदीप ठाकुर और भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक का इंतजार कर रहे हैं ताकि उपयुक्त मांगों के साथ-साथ अन्य मांगों का भी निपटारा हो सके l उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के कर्मचारियों की हर मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना उनका कर्तव्य है ताकि उन सब मांगों का निपटारा हो सके l उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों की मांगों को लगातार सरकार के समक्ष पहले भी रखता आया है और भविष्य में भी मजबूती के साथ हर मांग को रखा जाएगा ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close