संस्कृति

शाबाश: महज़ 26 वर्ष की आयु में गुंजन को “ए ग्रेड “

हिमाचल गौरवान्वित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही गौरव की बात है की शिमला का एक नवोदित कलाकार गुंजन चन्ना ने,जो की एक संगीतिक परिवार से संबंध रखता है, मात्र 26 वर्ष की आयु में आकाशवाणी (प्रसार भारती) के ऑडिशन में शास्त्रीय गायन (क्लासिकल वोकल) विधा में
“ए-ग्रेड” हासिल करके अपने माता-पिता एवं गुरुजनों ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पहले अपनी पढ़ाई के दौरान गुंजन राष्ट्रीय स्तर के युवक समारोहों में अनेकों वार मेडल प्राप्त करके अपनी कला का परचम लहरा चुका है। गुंजन एक बहुआयामी कलाकार है,शास्त्रीय गायन के साथ-साथ वायलिन, तबला, ढोलक और लोक संगीत में भी इनकी अच्छी पकड़ है ‌। फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला से ग्रेजुएशन एवं खालसा कॉलेज पटियाला से एम.ए. गोल्ड मेडल हासिल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।अपनी इस मंजिल तक पहुंचने का श्रेय गुंजन अपने आदर्श और मार्गदर्शक डॉ.जगमोहन शर्मा पटियाला वालों को देता है जिनके अथाह प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से ही गुंजन इस मुकाम तक पहुंच पाया है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

गुंजन की इस उपलब्धि के लिए गुंजन एवं उनके माता-पिता को बधाई देने वालों गुंजन के टीचर प्रो.परवीन जरेट, प्रो.गोपाल भारद्वाज, डॉ.जगजीत सिंह, डॉ. गौरी खन्ना (खालसा कॉलेज, पटियाला) डा.अनुरीता स्क्सेना (प्रधानाचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय). एवं संगीत प्रेमियों का तांता लगा हुआ है ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close