शाबाश: शास्त्रीय और सुगम संगीत में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने वाली हिमाचल की पहली महिला कलाकार बनी डा. सविता सहगल

शाबाश: शास्त्रीय और सुगम संगीत में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने वाली हिमाचल की पहली महिला कलाकार बनी डा. सविता सहगल

विशेष
No Slide Found In Slider.

ज़िला सोलन के डिग्री कॉलेज कंडाघाट में संगीत विषय में एसोसिएटप्रोफेसर पद पर कार्यरत डा. सविता सहगल ने एक साथ दो बड़ीउपलब्धियाँ हासिल की हैं। वह आकाशवाणी से शास्त्रीय संगीतगायन और सुगम संगीत जैसी कठिन गायन विधाओं में ‘ए’ ग्रेड प्राप्तकरने वाली हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला कलाकार बन गई हैं।

No Slide Found In Slider.

प्रसार भारती/आकाशवाणी केंद्रीय स्वर परीक्षा बोर्डए दिल्ली द्वारावर्ष 2003 में आयोजित की गई स्वर परीक्षा रिकॉर्डिंग के आकलन मेंडा. सविता को शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत में ‘ए’ ग्रेड हासिलहुआ है।  

उल्लेखनीय है कि शिमला में 1995 में आकाशवाणी केंद्र की स्थापनासे वर्ष 2004 तक की अवधि में डा. सविता सहगल शास्त्रीय संगीतऔर सुगम संगीत में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने वाली हिमाचल प्रदेश कीप्रथम महिला कलाकार बनी हैं।

No Slide Found In Slider.

वह हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात कलाकार डा. कृष्ण लाल सहगल कीपुत्री हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिताए अपने गुरु पंडितसोम दत्त बट्टू और मालाश्री प्रसाद को समर्पित किया है। उनकाकहना है कि इन व्यक्तित्वों ने न केवल उनकी कला को संवारने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में भीनिर्णायक योगदान दिया। वह एमए संगीत गायन में गोल्ड मेडलिस्टभी रह चुकी हैं।

डा. सविता सहगल वर्ष 1995 से रेडियो और दूरदर्शन पर सुगमसंगीत एवं वर्ष 2009 से शास्त्रीय संगीत का गायन प्रस्तुत करती आरही हैं। इसके अतिरिक्त कई बड़े संगीत सम्मेलनोंए धार्मिक,सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों में अपने शास्त्रीय, उप–शास्त्रीयऔर सुगम संगीत कला का विभिन्न मंचों से प्रदर्शन करती आ रहीं हैं।वह ग़ज़ल एवं लोक संगीत के अनेक कैसेट और सीडी में भी आवाज़दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश की संगीत कलाको एक नई पहचान दिलाई है।

Deepika Sharma