ब्रेकिंग-न्यूज़

लोक संगीत में टॉप ग्रेड प्राप्त करने वाले हिमाचल के पहले कलाकर बने डा- कृष्ण लाल सहगल

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

प्रसार भारती आकाशवाणी महानिदेशालय  नईदिल्ली ने हिमाचली लोक संगीत में महत्वपूर्ण उपलब्धि केलिए डा कृष्ण लाल सहगल को टॉप ग्रेड से सम्मानितकिया है। संगीत कला में निष्णात केवल टॉप ग्रेड प्राप्त कलाकार को संगीत परम्परा के अनुसार पण्डित उपाधिसे अलंकृत किया जाता है। लोक संगीत में टॉप ग्रेड प्राप्त करने वाले हिमाचल के पहले कलाकर बने डा- कृष्ण लाल सहगल

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हाल ही में नई दिल्ली में आकाशवाणी दिल्ली द्वाराआयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम स्वरांजलि में इन्हेंहिमाचली लोक संगी में महत्वपूर्ण योगदान के लिए टॉपग्रेड प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्ष 1955 मेंआकाशवाणी शिमला की स्थापना के बाद डा सहगलहिमाचल प्रदेश के पहले कलाकार हैं जिन्हें उच्चतम ग्रेडप्राप्त हुआ है।

No Slide Found In Slider.

सिरमौर ज़िले से ताल्लुक रखने वाले डा कृष्ण लालसहगल ने वर्ष 1971 में आशवाणी शिमला से लोकसंगीत स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की। वह आकाशवाणी द्वाराआयोजित अनेक संगीत गोष्ठियों में अग्रणी पंक्ति केकलाकार रहे हैं। शिमला के अलावा आकाशवाणीजांलधर, जम्मू कश्मीर और धर्मशाला केंद्रों से भी इनकेलोक गीत प्रसारित होते रहे हैं। आशवाणी केंद्र शिमला नेलोक संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें वर्ष1998 और 2013 में सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेशसरकार ने भी इन्हें हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानितकिया है। इसके अलावा लोक संगीत में उत्कृष्ट योगदानके लिए इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भीनवाजा गया है।

डा कृष्ण लाल सहगल ग़ज़ल गायन में भी उच्च श्रेणीप्राप्त कलाकार हैं। हालांकि इन्होंने हिमाचल लोक संगीतके संरक्षण और प्रसार को विशेष अधिमान दिया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close