ब्रेकिंग-न्यूज़

लोकसभा चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए ईडीसी का आदान-प्रदान

No Slide Found In Slider.



लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात मतदान कर्मियों के इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) का आदान-प्रदान किया गया। यह कार्य अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा की निगरानी में सम्पन्न हुआ।
शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों (66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर) में तैनात मतदान कर्मियों के ईडीसी का आदान-प्रदान किया गया है, जिसमें जिला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन, 54-कसौली व जिला सिरमौर के 55-पच्छाद, 56-नाहन, 57-रेणुकाजी, 58-पावंटा साहिब, 59-शिलाई तथा जिला शिमला के 60-चैपाल, 61-ठियोग, 62-कसुम्पटी, 63-शिमला, 64-शिमला ग्रामीण, 65-जुब्बल-कोटखाई व 67-रोहडू विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इस प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने पोस्टल बैलेट तैयार करने बारे तथा अन्य विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी।
इस दौरान निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close