विविध

कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ जनता में जाएगी

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश में  चुनावों के लिये भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए अब वह व्यक्तिगत आक्षेपों पर उतर आए है। कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ जनता में जाएगी और चारों लोकसभा सीटों के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरायेगी।
संजय अवस्थी ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकार पूरी तरह मजबूत है और चुनाव परिणामों के बाद ओर भी मजबूती के साथ उभरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी दस में से पांच  गारंटिया पूरी कर दी है। इसमें प्रमुख  कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करना व महिलाओं को हर महीने  1500 रुपए  की प्यारी बहना सम्मान निधि भी  है। उन्होंने कहा कि भाजपा को महिलाओं की सम्मान राशि रास नहीं आई व उसने इसे रुकवा दिया है।
अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में जिस प्रकार से आपदा प्रभावित लोगों की मदद की गई उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं ने आपदा के समय न तो प्रभावित लोगों की ही मदद की और न ही सरकार को कोई सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपदा को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की और जब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया तो उसमें भी भाजपा ने प्रदेश सरकार को इस आपदा से निपटने के लिये केंद्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व विशेष आर्थिक मदद के प्रस्ताव को अपना समर्थन तक नही दिया। उन्होंने कहा कि यही बजह रही कि  आपदा से निपटने के लिय केंद्र सरकार ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही दी।
अवस्थी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से निजी तौर पर व पत्र लिखकर  प्रधानमंत्री से मिलने व आपदा से निपटने के लिये आर्थिक पैकेज जारी करवाने का आग्रह किया था,पर खेद है कि भाजपा के इन सांसदों ने इसमें अपनी कोई भी रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अकेले ही प्रधानमंत्री से मिली व उन्हें प्रदेश में आपदा से हुए भारी नुकसान की जानकारी देते हुए उनसे विशेष आर्थिक मदद की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उनके आश्वासन के बाबजूद केंद्र सरकार से प्रदेश को कोई भी विशेष मदद नही मिली।
अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की विगड़ी वित्तीय स्थिति के बाबजूद, जो भाजपा से उन्हें विरासत में मिली है, 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित कर प्रभावित लोगों की पूरी मदद की। राहत मैन्युल को बढ़ाया गया। पहले जहां प्रकृतिक आपदा से घर टूटने पर  केवल एक लाख ही मिलता था उसे 7 लाख किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के प्रति समर्पित है और प्रदेश का विकास उसकी प्राथमिकता है।
संजय अवस्थी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की सुक्खू सरकार को अस्थिर करने का जो प्रयास किया वह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इन्हें कभी माफ नही करेंगे और इन उप चुनावो में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

No Slide Found In Slider.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close