स्वास्थ्य

शिक्षक दिवस पर दान होगा खून

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

। आजादी के अमृत महोत्सव व शिक्षक दिवस पर उमंग फाउंडेशन कोरोना काल में 22 वां रक्तदान शिविर युवक मण्डल क्यार कोटी के साथ मिल कर 5 सितंबर को क्यार कोटी में लगाएगा। इसमें

ashb advt_page-0001

 

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला क्यार कोटी में हो रहे रक्तदान शिविर में स्थानीय विधायक राणा अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम पंचायत चैड़ी के प्रधान भुवनेश्वर शर्मा करेंगे ।

No Slide Found In Slider.

 

विनोद योगाचार्य ने कहा कि उमंग फाउंडेशन ने कोरोना काल की विकट परिस्थितियों में शिमला के अस्पतालों में मरीजों के लिए अभी तक 21 रक्तदान शिविर लगाए हैं। यह उमंग का 22 वां रक्तदान शिविर हैं ।

 

उमंग फाउंडेशन ने लॉक डाउन में सैकड़ों प्रवासियों व गरीब मजदूरों को राशन, सैनिट्री नैपकिन व बच्चों को चॉकलेट बाँटने से लेकर सर्दियों में सड़कों पर सोने वाले लोगों को कम्बल बांटने का अभियान चलाया। इस बरसात उमंग फाउंडेशन ने शिमला ग्रामीण में 800 पौधे ग्रामीण सड़कों के किनारे लगाए और पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त हिमाचल के लिए भी लोगों को जागरूक किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close