विविध

हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन घरेलू हिंसा से सम्बन्धित मामले भी सामने आ रहे

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने राज्यपाल से भेंट की

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

   हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

ashb advt_page-0001

 

     इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने आयोग की विभिन्न गतिविधियों और प्रदेश में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को नवाचारों के अतिरिक्त उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने के लिए अधिक कार्यशालाएं आयोजित करने पर बल दिया।

 

     राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन घरेलू हिंसा से सम्बन्धित मामले भी सामने आते हैं, जिस बारे में आयोग को अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है।

No Slide Found In Slider.

 

     उन्होंने कहा कि आयोग को अधिकतर मामलों का अपने स्तर पर समाधान करने के प्रयास करने चाहिए ताकि लोगों को न्यायालय नहीं जाना पड़े। उन्होंने विवाह परामर्श सेवा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि परामर्श सेवाओं ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए योग्य व्यक्तियों की सेवाएं लेनेे का भी सुझाव दिया।

 

    राज्यपाल ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए हिमाचल प्रदेश महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और आयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 डाॅ. डेजी ठाकुर ने राज्यपाल को आयोग की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया।इस अवसर पर आयोग की सदस्य इंदु बाला और रत्न मंजरी नेगी भी उपस्थित थीं।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close