विविध

लोगों के लिए वरदान साबित हो रही राजस्व लोक अदालतेंः जगत सिंह नेगी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जा रही राजस्व लोक अदालतें लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इन अदालतों के माध्यम से वर्षों से लम्बित मामलों को जल्द निपटाया जा रहा है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि 28 तथा 29 फरवरी, 2024 को प्रदेशभर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान इंतकाल के 16748, तकसीम के 936, निशानदेही के 2330 तथा राजस्व दुरूस्ती इंद्राज के 517 मामलों सहित कुल 20531 मामलों का निपटारा किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग द्वारा इसी उद्देश्य के तहत प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवस पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिनमें लोगों के राजस्व सम्बन्धित कार्यों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close