विविध

मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, शिमला का दौरा

No Slide Found In Slider.

 लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला  द्वारा मानसिक स्वास्थ्य  और पुनर्वास अस्पताल, शिमला का दौरा !

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) श्रीमती जानकी शुक्ल द्वारा 13 फ़रवरी 2024 को मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, शिमला का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्याओं  द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे  रोगियों को गर्म जुराबें व् स्वच्छता किट वितरित की गई। यह जानकारी  हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस श्री संजीव कुमार  ने  दी। उन्होने कहा कि “अस्पताल कल्याण अनुभाग” राज्य रेडक्रॉस का एक अंग है। अस्पतालों व् आश्रमों में रोगियों के उपचार, बच्चों के कल्याण सम्बन्धी सेवाएं, वस्त्र, दवाईयों व् अन्य प्रकार की सहूलियतें प्रदान कराने के अतिरिक्त समय-समय पर राज्य रेडक्रॉस के कार्यक्रमों के लिए धन एकत्र करना व् इसके सुचारू रूप से सञ्चालन के लिए सहयोग देना ही इसका मुख्य उदेश्य है। अस्पताल कल्याण अनुभाग की कार्यकारी सदस्या श्रीमती (डॉ०) किमी सूद ने बताया कि माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा,हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) के निर्देशनुसार अनुभाग की सदस्याओं द्वारा  समय -समय पर अस्पतालों  के दौरे  तथा अन्य सामाजिक गतिविविधियाँ  की जाती रहती है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर उनकी आवश्यकतानुसार वस्तुएं मुहैया करवाई जाती रहती हैं। श्रीमती शुक्ल ने कहा कि हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला  द्वारा की जाने वाली इस तरह की गतिविधि सराहनीय है तथा उन्होने अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं  से आग्रह किया कि वे  इन गतिविधियों में बढ़-चढ़  कर भाग लें। इस कार्यक्रम में  श्रीमती (डॉ०) साधना ठाकुर, जो कि हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की पूर्व अध्यक्षा एवं रेडक्रॉस राष्ट्रीय प्रबंध समिति की पूर्व सदस्या हैं, ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा समय–समय पर इस तरह के किये जाने वाले कार्यक्रमों से अस्पताल में रह रहे मरीजों के साथ एक आत्मीयता का भाव पैदा हो गया है जिससे उनकी समस्याओं को समझ कर उनको दूर करने की कोशिश की जाती रहती है। इस कार्यक्रम में अस्पताल कल्याण अनुभाग से श्रीमती शशि सूद, श्रीमती सुविधा, श्रीमती पूर्णिमा लखनपाल, अस्पताल प्रशासन से चिकित्सक एवं कर्मचारी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close