विविध

SOCIAL के हिमाचल प्रदेश के पहले राज्य कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया*

No Slide Found In Slider.

राज्य के सामाजिक क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में, आज SOCIAL (स्ट्रेटेजिक आर्गेनाइजेशनल कॉलेबोरेशन फॉर इंप्रूवमेंट एंड एडवांसमेंट ऑफ लाइव्स), जो की भारत का पहला गैर सरकारी संगठनों का राष्ट्रीय महासंघ है, के हिमाचल प्रदेश अध्याय की पहली राज्य कार्यकारिणी समिति की आधिकारिक रूप से स्थापना हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से समर्पित गैर सरकारी संगठन एवं उत्साही युवा शामिल हुए, जो क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन और विकास हेतु कार्य करते आ रहे हैं, तथा अब SOCIAL के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के बेहतर भविष्य हेतु सामूहिक प्रयास करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का निस्वार्थ भाव से सेवा से भरा हुआ लंबा इतिहास रहा है, तथा अब इन सभियों ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों पर अपने सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने हेतु अपनी कार्यक्षमता को SOCIAL के साथ मिला देने का निर्णय लिया। उनका साझा दृष्टिकोण है कि वे राज्य के प्रगति में निरंतर योगदान देंगे और इसके माध्यम से भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सोशल (हिमाचल प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष, बृजेश पठानिया, ने इस मौके पर कहा, “आज, जब हम अपनी कार्यक्षमता को एकत्रित कर रहे हैं, तो हम व्यक्तिगत प्रयासों के परे एक सामूहिक यात्रा पर निकल चुके हैं। हम साथ मील कर एक ऐसे हिमाचल प्रदेश का निर्माण करने का लक्ष्य रखते हैं जो समृद्धि, समावेशी और सतत विकास में अग्रणी हो। हमारा सामूहिक प्रयास ही हमें चुनौतियों को पार करने एवं स्थायी तथा सकारात्मक प्रभाव लाने में सहयोग प्रदान करेगा।”

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

SOCIAL के राष्ट्रीय महासचिव, आर्यन दुदवानी, ने इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा कीं “हिमाचल प्रदेश अध्याय की राज्य कार्यकारिणी समिति का गठन समाज में सुधार के लिए समर्पित एक शक्तिशाली गठबंधन का प्रतीक है। SOCIAL का हिमाचल प्रदेश अध्याय हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए एक उज्ज्वल भविष्य के सपने को गति देगा। हिमाचल प्रदेश के किसान, युवा, महिला एवं गरीब निश्चित रूप से SOCIAL के मध्यम से भारत की प्रगति में एक प्रमुख भूमिका निभा पाएंगे।”

SOCIAL के हिमाचल प्रदेश अध्याय का उद्दीपन सकारात्मक परिवर्तन के लिए एक कैटलिस्ट बनने के लिए तैयार है, जिसमें निखिल वालिया (मंडी), चंपा छेरिंग (लाहौल स्पीति), अश्वनी (चंबा), विजय कुमार (हमीरपुर), राजेंद्र कुमार (हैप्पी) (शिमला), केहर सिंह ठाकुर (कुल्लू), राज रानी सिद्धाना (ऊना), अम्रावती अमरज्योति (बिलासपुर), बिमला ठाकुर (शिमला), तेंजिन दोर्जे नेगी (किन्नौर), तबेज़ कुमार (चंबा), मोहित राणा (हमीरपुर), मोनिका मेहरा (ऊना), स्वरण सिंह (कांगड़ा), और सौरव सिंह (कांगड़ा) जैसे उत्साही व्यक्तियों का समूह शामिल है, जो SOCIAL के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लोगों के लाभ के लिए काम करता रहेगा और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता है, जिसमें हिमाचल प्रदेश प्रगति, सहानुभूति, और सतत विकास का एक उदाहरण बन कर पूरे देश का मार्गदर्शन करने का काम कर पाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close