युवाओं को देश में लोकतंत्र की बेहतरी के लिएअपना योगदान देना चाहिए

आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में खंड स्तर की युवा सांसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गुप्ता जी ने करते हुए कहा कि विद्यार्थियों व युवाओं की लोकतांत्रिक प्रणाली में की अहम भूमिका होती है जिसमें सभी युवाओं को देश में लोकतंत्र की बेहतरी के लिएअपना योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के इतिहास विषय के प्रवक्ता प्रवक्ता व कार्यक्रम के समन्वयक रमन कुमार ने युवा संसद के प्रमुख उद्देश्यों को विद्यार्थियों और उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष रखा व युवाओं से लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा को कायम रखते हुए अपनी व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा छात्रों में जनसाधारण की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का आवाहन किया। प्रतियोगिता में केवल दो टीमों ने ही भाग लिया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा को प्रथम तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न शिक्षक श्रीमती वंदना कपरेट ,श्री विनोद कुमार शर्मा ,श्री बेग रामपाल ,श्रीमती शीला शर्मा श्रीमती एकता सिकंद, डॉक्टर अदिति गुप्ता वह अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करने में श्री नंदलाल शर्मा जी ने अपनी अहम भूमिका निभाई।




