विविध

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए बिहार सरकार का आभार जताया

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि बिहार सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सहायता राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों से इस कोष में उदारता से अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close