विविध

हर क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे विकास के नए आयाम – शिक्षा मंत्री

रोहित ठाकुर ने रखी खारला स्कूल भवन की आधारशिला, 3.50 करोड़ से होगा तैयार 

No Slide Found In Slider.

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी 5 वर्षों में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जायेंगे जिसमे लोगों लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला खारला स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला खारला के भवन का निर्माण कार्य लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि से पूर्ण कर एक भव्य भवन तैयार किया जायेगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। स्कूल भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि स्कूल के पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है ताकि भवन का सही उपयोग हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में छात्रों को गुणवत्ता युक्त एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए हम वचनबद्ध हैं ताकि युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में लगभग 6 हजार पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है और इन रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जायेगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा कि बदशाल पुल से खारला तक लगभग 6 किलोमीटर की सड़क को पुनः पक्का किया जाएगा, जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र की अन्य सड़कों के सुधारीकरण के पूरे प्रयास किए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रुके कार्यों को गति प्रदान की जाएगी ताकि उन योजनाओं का लाभ लोगों को प्राप्त हो सके।

 

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत धराड़ा में लोगों को किया संबोधित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत धराड़ा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में विकास की दृष्टि से किए जाने वाले कार्यों का स्वरूप तैयार किया जा रहा है ताकि विधानसभा क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि हमारे आर्थिकी में बागवानी का अहम भूमिका है। इस दृष्टि से प्रदेश सरकार ने बागवानों को दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को पुनः बहाल किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के सुधारीकरण पर किया जाने वाले कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दण्डाधिकारी रोहड़ू सन्नी शर्मा, तहसीलदार अनुजा शर्मा, पंचायत प्रधान गीता, बलबीर, डीएफओ रोहड़ू, उप निदेशक शिक्षा राजेश महाजन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close