शिक्षा

EXCLUSIVE: स्कूल परिसर में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की गाड़ियां पार्क करने पर रोक

शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

No Slide Found In Slider.

प्रदेश के स्कूलों के परिसर में अक्सर यह देखा जा रहा है कि स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षक अपनी निजी गाड़ियां घंटों पार्क करने के लिए लगाते हैं। कई बार इसकी शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंची है लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने इन शिकायतों पर गंभीरता से आगामी कार्रवाई की है और आदेश जारी किए हैं कि स्कूलों के परिसर में शिक्षक और गैर शिक्षक किसी की भी निजी गाड़ी पार्क नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कई बार ऐसी दिक्कत  स्कूल में छात्रों को झेलनी पड़ रही थी कि बच्चों को खेलने की जगह नहीं होती थी और शिक्षक और गैर शिक्षकों की गाड़ियां अक्सर परिसर में लगी दिखती रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और स्कूल के परिसर में किसी भी शिक्षक और गैर शिक्षक की गाड़ी नजर नहीं आएगी ,जिसके अधिसूचना पर जल्द अमल करने के आदेश सभी उप निदेशकों को जारी कर दिए गए हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close