विविध

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला शिमला

शिक्षण संस्थानों के समीप चल रहे शराब ठेकों ठेकों 10 दिनों में बंद नही किया तो होगा उग्र आंदोलन

No Slide Found In Slider.

 

चौड़ा मैदान में खुला शराब का ठेका दो महिने बाद भी नही हुआ बंद

No Slide Found In Slider.

शिक्षण संस्थानों के बीच चल रहा शराब का ठेका य़ह केसा व्यवस्था परिवर्तन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला ने चौड़ा मैदान में खुले शराब के ठेके को दो महिने बाद भी बंद ना करना प्रदेश सरकार का य़ह ढुल मुल रवैय्या को जताया दुर्भाग्यपूर्ण।

 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के जिला संयोजक समीर ठाकुर के द्वारा जारी एक बयान मे कहा है कि विद्यार्थि परिषद पिछले एक महिने से चौड़ा मैदान में खुले शराब के ठेके को बंद करने के खिलाफ अपना रोष प्रकट करती आ रही है। यह शराब का ठेका विधानसभा से लगभग सौ दो सौ मीटर की दूरी पर दो महिने से चल रहा है जिस स्थान पर यह ठेका है उस स्थान पर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान भी है, परंतु यह दो महिने से वहॉं चल रहा हैं। इसके निहित विद्यार्थि परिषद द्वारा अतरिक्त जिला उपायुक्त महोदया को एक महिने पहले ज्ञापन देकर इस ठेके को बंद करने की मांग करी थी। परंतु सोये हुए इस शिमला जिला के प्रशासन द्वारा एक महिने बाद भी इस ठेके को बंद नहीं किया गया, य़ह प्रदेश सरकार के ढुल मुल रवैये को दर्शाता है।

शिमला में शिक्षा का एक अच्छा वातावरण है और इस शैक्षणिक वातावरण के केंद्र की यदि बात की जाए तो चौड़ा मैदान शिमला की शिक्षा का केंद्र है जिसके आसपास उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान है परंतु हाल ही में चौड़ा मैदान में शराब का ठेका खुलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा एक तरफ सरकार शिक्षण के आसपास नशे के अड्डो को बंद करने की बात कहती है तथा दूसरी तरफ ऐसे स शिक्षण संस्थानों के पास ऐसे नशे के कारोबारी को बैठाकर विद्यार्थियों को नशे रूपी दलदल में डाल रही है, चौड़ा मैदान के आस पास राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर के उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान स्थापित है जिनमें से राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान, UILS,UCBS,ITI तथा यहां से कुछ ही दूरी पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्थित है इन सभी शिक्षण संस्थानों के दिन में हजारों विद्यार्थी चौड़ा मैदान से गुजरते हैं तथा सैकड़ों विद्यार्थी दिनभर यहां पर बैठकर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हैं ऐसे विद्यार्थियों के केंद्र बिंदु चौड़ा मैदान में शराब का ठेका होना बहुत ही निंदनीय है जोकि प्रदेश सरकार द्वारा नशा माफिया को बढ़ाना दिन बढ़ावा देने वाली स्थिति है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक समीर ठाकुर ने कहा है कि इसी स्थान पर पहले भी शराब का ठेका चलता था जिसको की पूर्व की सरकार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध के बाद बंद कर दिया था परंतु वर्तमान में कुछ महीनों से यह ठेका यहां पर फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया है जिससे साफ तरह से यह पता चलता है कि वर्तमान कि प्रदेश सरकार किस तरह से व्यवस्था परिवर्तन करके ऐसे शिक्षा के केंद्र बिंदु जिसके आसपास बहुत से उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान है वहां पर शराब का ठेका चलाकर किस प्रकार की अपनी मंशा प्रदर्शित करना चाहती है इससे हम सभी या अंदाजा लगा सकते हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला जिला ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में कहा है अगर चौड़ा मैदान में खुले शराब के ठेके को 10 दिनों के भीतर बंद नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद जिला शिमला उग्र आंदोलन करेगी, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिमला जिला प्रशासन व सरकार की होगी। इस विषय को लेकर पहले भी प्रशासन को एक महिने से अवगत करवाया गया है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस नशे के अड्डे को तुरंत बंद कर दिया जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद समस्त छात्र समुदाय के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करके इस शराब के ठेके को बंद करने की मुहिम चलाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close