विविध

संजय अवस्थी ने आज कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया

जांची व्यवस्थाएं

No Slide Found In Slider.

 

मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसंपर्क,स्वास्थ्य व लोक निर्माण संजय अवस्थी ने आज कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन रोगियों से उनका कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा कहा कि आगे भी अस्पताल के वार्डों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने इस दौरान विभिन्न वार्डों का दौरा किया तथा रोगियों से उन्हें दिये जा रहे उपचार तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

संजय अवस्थी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को हाल ही में बजट में की गई घोषणाओं के अनुरूप आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा , जहां सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरो सहित अन्य नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस प्रकार से एक – एक आदर्श अस्पताल हर विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे।

 

उन्होंने कहा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोगियों की सुविधा के लिए 400 बेड उपलब्ध है। जिनमें 300 बेड को ऑक्सीजन से जोड़ा गया है ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close