विविध

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर ज़िला परिषद सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाक़ात 

No Slide Found In Slider.

 

शिमला, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के ज़िला परिषद सदस्यों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस दौरान ज़िला परिषद सदस्यों ने  उपराष्ट्रपति महोदय से विभिन्न सामाजिक एवं अन्य मुद्दों पर विचार साझा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

ज़िला परिषद सदस्यों में बगेहड़ा से  रणजीत सिंह राणा, दरोग़न पट्टी कोट से श्रीमती बबली जी ,जंगलरोपा से श्री नरेश कुमार, अणु से  आशा देवी, धीरड़ से श्री पवन कुमार, जाहू से  राजकुमारी, खरवाड़ श्री रमन वर्मा, भोरंज से  मधुबाला, करेर से श्री राजेश कुमार, बड़सर से  बीना देवी, दांदडू से श्री संजीव कुमार, लहड़ा से श्री संजीव कुमार और धनेटा से श्री संजय कुमार जी ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close