विविध

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा त्रैमासिक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा 31 मार्च, 2023 को त्रैमासिक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ashb advt_page-0001

 

इन कार्यशालाओं का आयोजन हिन्दी के प्रति जागरूकता फैलाने एवं कार्यालय उपयोग में हिन्दी में कार्य करने कों बढ़ावा देने के उदेश्य से नियमित रूप से किया जाता है।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए, श्री अल्ताफ हुसैन हाजी, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला ने कहा की हिन्दी की उपयोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है व उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महोदय ने वर्ष 2022 की क्षेत्रीय कार्यालय की ई-मैगजीन का भी विमोचन किया। इसी के साथ, महोदय ने आगामी माह में संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण के लिए भी तैयारी करने के निर्देश दिए।

No Slide Found In Slider.

कार्यशाला में हिन्दी के प्रयोग हेतु सरकार द्वारा लागू धाराओं, नियमों इत्यादी पर चर्चा की गई व हिन्दी के सुगम उपयोग संबंधी विचार विमर्श भी प्रतिभागियों के साथ साझा किए गये।

कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय शिमला व उप क्षेत्रीय कार्यालयों हमीरपुर, मण्डी, धर्मशाला से आए वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों, क्षेत्रीय प्रवेक्षक व क्षेत्रीय प्रगणकों के अलावा स्थापना अनुभाग के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close