भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

ग्राम पंचायत कुपवी की प्रधान बवीता शर्मा ने आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन रजनीश किमटा से भेंट कर भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा से उनका कोई नाता नही है और वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

No Slide Found In Slider.

किमटा ने बबीता शर्मा को पार्टी का पटका पहनकर उनका स्वागत किया।

बवीता शर्मा ने कहा कि रजनीश किमटा जो प्रदेश के साथ साथ चौपाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य कर रहें है अब वह भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के लोगों के साथ कांग्रेस के बैनर तले लोगों की सेवा करेंगी।

No Slide Found In Slider.

रजनीश किमटा ने कांग्रेस में शामिल होने पर बवीता शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से कुपवी में कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के विकास और इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना ही उनका लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर वह आगे बढ़ रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक, सचिव चंद्र मोहन ठाकुर व प्रदेश कांग्रेस सदस्य डॉ.मोहन झारटा भी मौजूद थे।

Deepika Sharma