विविध

सभी विभागों की पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई हैं

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस नेताओं से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर इस अभियान में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों अग्रणी सगंठनों व सभी विभागों की पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संदर्भ में 17 फरवरी को 2 बजे मंडी के गांधी भवन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। बैठक में इस अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर सहित सह संयोजक हरिकृष्ण हिमराल, संदीप कुमार व सभी जिलाध्यक्षों व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सभी जिला संयोजको को बुलाया गया हैं।

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अभियान में तेजी लाने व सभी ब्लॉक अध्यक्षों से इस अभियान की पूरी प्रगति रिपोर्ट जल्द देने को कहा है, जिससे इस अभियान की रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को भेजी जा सकें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close