किसी भी कार्य का बजट लेप्स नही होना चाहिए

किसी भी कार्य का बजट लेप्स नही होना चाहिए

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सांसद प्रतिभा सिंह ने आज घरोट में सराज विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ कार्यो की समीक्षा बैठक करते उन्हें जनहित के कार्यो को निश्चित समय अबधि मे पूरा करने के निर्देश दिए है।उन्होंने अधिकारियों से साफ किया कि किसी भी कार्य मे कोताही बर्दाश्त नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य का बजट लेप्स नही होना चाहिए इसलिए सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों के बहुत बुरे हाल है इसे जल्द सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को बगैर किसी भेदभाव के दूर करना अधिकारियों का मुख्य ध्येय होना चाहिए। इसके लिये उन्हें पूरी ईमानदारी से प्रयास करने चाहिए।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व में क्या होता रहा है,क्या हुआ है वह इस चर्चा में नही जाना चाहती। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं अब तक आधी अधूरी है उन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों से लोगो की समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने के लिये ततपरता से कार्य करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि बजट का सही उपयोग हो,योजनाएं समय पर पूरी हो इसके पूरे प्रयास किये जाने चाहिए। लोगों की बिजली, पानी,स्वास्थ्य, शिक्षा की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने विभाग सम्बंधित विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।

Deepika Sharma