विविध

ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एस.आर. राणा का निधन

मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

No Slide Found In Slider.

 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एस. आर. राणा का आज कांगड़ा जिला स्थित जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित आभार रैली में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबेरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया और श्री राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस दुःखद घटना से शोकाकुल एस. आर. राणा की धर्मपत्नी, पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एस. आर. राणा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  राणा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

इस अवसर पर विभिन्न विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close