संस्कृति

डॉ. कुँवर दिनेश को ‘हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान—2022’

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

हिमाचल प्रदेश के हिन्दी व अँग्रेज़ी के चर्चित साहित्यकार, डॉ. कुँवर दिनेश सिंह को मध्यप्रदेश की राष्ट्रस्तरीय साहित्यिक संस्था दिव्योत्थान एजुकेशन एंड सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी ने गद्य-विधा में उनके उत्कृष्ट सृजन के लिए “हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान—2022” से नवाज़ा है। डॉ. कुँवर को यह सम्मान उनके हिन्दी कहानी-संग्रह “जब तक ज़िंदा हैं” के लिए प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश साहित्य अकादमी से पुरस्कृत डॉ. कुँवर दिनेश सिंह हिन्दी व अँग्रेज़ी में समान अधिकार से लिखते हैं और दोनों भाषाओं में अब तक इनके बीस से अधिक कविता-संग्रह, हाइकु-संग्रह, कहानी-संग्रह और साहित्य-आलोचना ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. कुँवर दिनेश सिंह वर्तमान में राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला में अँग्रेज़ी के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हैं।

No Slide Found In Slider.

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close