विविध

हम कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते, हमारा घोषणापत्र हमारा वादा : जयराम ठाकुर

महिलाओं के लिए हमारे मेनिफेस्टो में 11 संकल्प, सभी होंगे पूरे : जयराम ठाकुर

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

*

No Slide Found In Slider.

*जब तक जेब में न आए, तब तक कांग्रेस को नहीं दिखता विकास : जयराम ठाकुर*

 

*रिवाज बदलने की बात पर कांग्रेस के लोगों को हो रही तकलीफ : जयराम ठाकुर*

 

*सीएम ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारा संकल्प*

 

*शिमला* । हमने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान महिला सशक्तीकरण के लिए एक नहीं अनेकों योजनाएं चलाई। महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराया आधा किया। हमने इस बार के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 11 कमिटमेंट की हैं, जिन्हें हम पूरा करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चौपाल विधानसभा के नेरवा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी, चौपाल में बलवीर वर्मा, अर्की में गोविंद राम शर्मा और शिमला शहरी में संजय सूद के लिए चुनाव प्रचार किया।

 

नेरवा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग यह कहते हैं कि जयराम सरकार ने कुछ नहीं किया। सच्चाई यह है कि कांग्रेस के लोग भी हमारी सरकार में शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। बिजली पानी का बिल तो उनका भी जीरो आ रहा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि उनके नेता अब लोगों के बीच जाने की स्थिति में नहीं हैं। क्योंकि प्रदेश का विकास भाजपा सरकार ने किया। महिलाओं से लेकर गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं शुरू की, जिसका लाभ प्रदेश के लाखों लोग उठा रहे हैं।

 

*‘भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी है और जो कहती है उसे करके दिखाती है’*

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी है और जो कहती है उसे करके दिखाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पांच साल ईमानदारी से और गरीब के करीब रहकर काम किया। कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं कि गरीब के लिए भी काम हो सकता है। हालात ऐसी है कि आज कांग्रेस वाले लोगों के बीच जाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बोलते हैं हम महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डालेंगे। यह सब झूठे वादे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 2012 में कहा था हर घर से नौकरी देंगे। 2012 में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी, वह भी नहीं दिया।

 

*‘हमारा घोषणापत्र, हमारा वादा’*

No Slide Found In Slider.

बंजार के गाड़ागुशैणी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी का घोषणा पत्र हमारा वादा है। हम कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल में प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि रविवार को हमारी पार्टी का घोषणा पत्र जारी हुआ। हमारी सरकार वर्तमान में बीपीएल परिवार की बेटियों की शादियों के लिए 31 हजार दे रही है और आने वाले समय में 51 हजार रुपये इन बेटियों के खाते में डालेंगे, यह हमार वादा है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को स्कूटी देंगे। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा भी हम कर रहे हैं। गरीब परिवारों को एक साल में 3 सिलेंडर भरकर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 72 लाख की आबादी में से 36 लाख के करीब महिलाओं की संख्या हैं। हमारी सरकार ने आधी आबादी को पूरा हक दिलाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ प्रदेश की महिलाएं उठा रहीं हैं।

 

*‘जब तक जेब में न आए, तब तक कांग्रेस को नहीं दिखता विकास’*

अर्की में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक जेब में कुछ नहीं आए तब तक कांग्रेस को विकास नहीं दिखाई देता। कांग्रेस केवल एक ही काम जानती है वो है भ्रष्टाचार। जब जब कांग्रेस सत्ता में रही तब-तब इन्होंने देश और प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। हम रिवाज जरूर बदलेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम जब भी रिवाज बदलने की बात करते हैं तो कांग्रेस के लोगों को इससे तकलीफ होती है। उनके एक नेता तो कहते हैं कि कैसे रिवाज बदलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे काम बड़े लोग नहीं करते, कुछ काम छोटे लोग करते हैं।

 

*‘कांग्रेस ने पूर्व में जब योजना ही शुरू नहीं की तो बताएंगे क्या’*

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम छोटे लोग हैं और हमने छोटे लोगों के लिए गरीब के करीब रहकर काम किया है। हमसे पहले कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं किया। अपने कार्यकाल की एक उपलब्धि कांग्रेस के लोग नहीं गिनवा सकते। कांग्रेस ने पूर्व में जब योजना ही शुरू नहीं की तो बोलेंगे भी क्या। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनमंच कार्यक्रम शुरू किया, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के क्षेत्र में हो सके। प्रदेश की जनता को 125 यूनिट तक फ्री बिजली दी, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में आधा किराया समेत असंख्य योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ प्रदेश के लोग ले रहे हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close