विविध

रिवाज बदलने की वजह कांग्रेस का भ्रष्टाचार, जनता ने कांग्रेस को नकारा : जयराम ठाकुर

No Slide Found In Slider.

 

कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती। 2012 में इन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। उस समय आपने कितने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया ? यह सवाल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गगरेट में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस से पूछा। मुख्यमंत्री यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इंदौरा में भाजपा प्रत्याशी रीता धीमान और बैजनाथ में मुल्खराज प्रेमी के लिए चुनाव प्रचार किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

गगरेट में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी जी का हिमाचल है और हम उन्हें सम्मान देंगे। हिमाचल के विकास के गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक नौ बार हिमाचल आए चुके हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 1981 के बाद चंबा आने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। आज विपक्ष के मित्र बोलते हैं कि मोदी ने कुछ नहीं दिया। प्रधानमंत्री जी ने हजारों करोड़ों के प्रोजेक्ट्स हिमाचल को दिए, फिर भी बोलते हैं कुछ नहीं दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज पुलिस पेपर लीक मामले पर बोल रही है। पेपर लीक मामले पर बोलने का कांग्रेस को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। क्योंकि हमारी सरकार ने इस मामले में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और दोबारा भर्ती करवाई। लेकिन कांग्रेस सरकार में जब पुलिस भर्ती घोटाला हुआ था तो आरोपी बाहर घूमते थे।

 

*‘भगवान से डरो कांग्रेसियो, इतना झूठ मत बोलो’*

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

इंदौरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने समय भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी थी। आज हम पांच साल का सफल कार्यकाल पूरा कर रहे हैं लेकिन एक भी आरोप भ्रष्टाचार का सरकार पर नहीं है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हमने कुछ नहीं किया। मैंने कांग्रेस के लोगों से कहा कि कभी-कभी भगवान से भी डरा करो, इतना झूठ मत बोलो। कांग्रेस के लोग भी डबल इंजन सरकार की योजनाओं को लाभार्थी हैं। चाहे वो हर घर नल की सुविधा हो या फिर 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली हो या फिर हर व्यक्ति को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमकेयर, सहारा, आयुष्मान भारत, जनमंच, शगुन और गृहिणी सुविधा जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया।

 

*‘रिवाज बदलने की वजह है कांग्रेस का भ्रष्टाचार’*

 

बैजनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस के कार्यकाल के मुकाबले अच्छा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस कई गारंटियां दे रही है। कांग्रेस ने तो पहले हर घर रोजगार की भी बात कही थी लेकिन कितने लोगों को रोजगार मिला ? उन्होंने कहा कि आज जब हम रिवाज बदलने की बात कहते हैं तो कांग्रेस के लोगों को बहुत परेशानी होती है। रिवाज बदलने की वजह है कांग्रेस का भ्रष्टाचार। जिस तरह से कांग्रेस ने लंबे समय तक देश और प्रदेश को लूटा है, उस तरह से जनता ने भी कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close