विविध

अनेकों पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

सोलन विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी को दिया जोर का झटका। अनेकों पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

 

शिमला-30 अक्तूबरः सोलन विधान सभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद के नेतृत्व में आस्था ब्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर की अगुवाई में आज होली लाज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष आम आदमी पार्टी के अनूसचित जाति विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष व सोलन विधान सभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार विनोद कुमार] आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनोखी राम वर्मा] आम आदमी पार्टी अम्बेदकर विंग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार] आम आदमी पार्टी टेªड यूनियन सोलन के उपाध्यक्ष बक्शी चंद जसवाल] आम आदमी पार्टी आंजी पंचायत प्रमुख मनोज कुमार तथा पूर्व पंचायत प्रधान मशीवर व सदस्य आम आदमी पार्टी सोलन चत्तर सिंह रघुवंशी आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

No Slide Found In Slider.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया और विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन यशवंत छाजटा तथा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान मनोज कुमार व अजय पंवर भी उपस्थित थे।

 

आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम सब एकजुट हो कर सोलन से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नन धनी राम शाडिल की जीत सुनिश्चित करने के लिए पुरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे और सोलन से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी भारी मतों से विजय पताका फहराएगे। इन लोगों ने कहा कि हम सोलन विधान सभा के अलावा अन्य विधान सभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगे।

 

इसके पश्चात सभी लोगों ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आश्वासन दिया।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close