ब्रेकिंग-न्यूज़

ढली स्थित विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान व मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल टूटीकंडी का किया दौरा

No Slide Found In Slider.

 

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के निकट ढली स्थित विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान का दौरा किया। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से बच्चों को दीपावली की मिठाइयां बांटीं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रकाश का पर्व है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश हो।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की।

इससे पूर्व, स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल राणा ने राज्यपाल का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इसके बाद राज्यपाल ने मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, टूटीकंडी का भी दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

राज्यपाल ने रेडक्रॉस के सदस्यों का आह्वान किया कि वे उपचाराधीन रोगियों को अपनाएं और उनकी काउंसलिंग के लिए आगे आएं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा अस्पताल की गतिविधियों से अवगत करवाया।

राज्यपाल ने प्रत्येक रोगी को दीपावली की मिठाई भेंट की और शुभकामनाएं दीं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close