विविध

कल्याण चौबे होंगे भारतीय फुटबॉल महासंघ के नए अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश से दीपक शर्मा को कार्यकारिणी समिति सदस्य बनाया

No Slide Found In Slider.

 

भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया अध्यक्ष पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को बनाया गया है। आज नई दिल्ली में महासंघ के चुनाव में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को हराया। महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए इन दोनों में सीधी टक्कर हुई। महासंघ के शीर्ष तीन पदों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें चौबे को 33 वोट पड़े, जबकि भूटिया को सिर्फ अपना ही वोट मिला। कल्याण चौबे बंगाल में भाजपा के नेता हैं। उन्हें सभी राज्यों ने एकपक्षीय वोटिंग करके नया अध्यक्ष नियुक्त किया। महासंघ का नया उपाध्यक्ष एन. ए. हैरिस को नियुक्त किया गया है। जबकि शाह जी प्रभाकरण को महासचिव बनाया गया है। महासंघ के नए कोषाध्यक्ष अजय किप्पा निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी में छह पूर्व खिलाड़ी कार्यकारिणी में शामिल होंगे, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। महासंघ की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में हिमाचल प्रदेश से दीपक शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तर भारत से तीन कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें पंजाब से विजय बाली तथा उत्तराखंड से आरिफ अली शामिल हैं। शेष कार्यसमिति सदस्यों में अनिल कुमार पी, लंघिंगलोवा हमर, दिलीप सिंह शेखावत, ललित चौधरी, सैईद इम्तियाज हुसैन, इयूगेनेसन ल्यंदोह, अमित चौधरी, हरजिंद्र सिंह, मूलराज चुदासामा, एस धनासेगर शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close