विविध

हम सब अपने अपने घर में फहरायें तिरंगाः अनुराग ठाकुर

No Slide Found In Slider.

नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक युवा सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेशके राज्य निदेशक सैमसन मसीह द्वारा माननीय मंत्री जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के तहत श्री अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने युवाओं से खुला संवाद किया तथा युवाओं के मन की बात को जानने के लिए युवाओं को खुल कर अपने देश की युवा शक्ति के विकास के बारे में विचार देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ साथ नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा विभिन्न युवा मंडलों के सदस्यों के साथ एक एक करके वार्तालाप किया, सभी के विचार जाने। इसके साथ साथ माननीय मंत्री जी ने युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, सतत विकास, कौशल विकास, करियर काउन्सलिंग जैसे मुद्दों पर विचारो का आदान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आगे भी उनकी कोशिश रहेगी की भविष्य में भी देशभर में ऐसे युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा सके जिससे कि पूरे देश के युवाओं के विचार सरकार तक पहुँच सकें। तदोपरांत माननीय मंत्री जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का आज और कल व रीढ़ की हड्डी युवा शक्ति ही है। किसी भी राष्ट्र का विकास युवाओं पर निर्भर करता है तथा मुझे इस बात की प्रसन्नता है की राष्ट्रमंडल खेलो में भारत के युवाओं ने 61 पदक जीत कर राष्ट्र का नाम रोशन किया है। आज के दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी और आज भारत जोड़ो का संकल्प लेना हमारी सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी है। इसके साथ ही माननीय मंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान को घर घर तक पहुँचाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का आह्वान किया तथा आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाने का भी आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

*****

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close