विविध

कांग्रेस के कार्यो पर उंगली उठाने से पहले उन राजनैतिक दलों को अपना इतिहास देख लेना चाहिए,जो आज देश प्रदेश में राज कर रहें है

No Slide Found In Slider.

ठियोग से भाजपा की पूर्व नेत्री पूर्व विधायक स्व राकेश वर्मा की पत्नी इन्दु वर्मा जो अब कांग्रेस में शामिल हो गई है ने कहा है कि देश व प्रदेश को विकास के मामलें में कांग्रेस की नीतियां ही आगे ले जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कार्यो पर उंगली उठाने से पहले उन राजनैतिक दलों को अपना इतिहास देख लेना चाहिए,जो आज देश प्रदेश में राज कर रहें है।कांग्रेस के इस देश के निर्माण और विकास के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को न तो मिटाया जा सकता है और न ही इसे बदला जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित इन्दु वर्मा के अभिनंदन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रामलाल ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह,नंदलाल,रोहित ठाकुर,मोहनलाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की।

इस दौरान ठियोग से आये भारी संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभा मे उपस्थित विधायको व अन्य नेताओं व इंदु वर्मा का ढोल नगाड़ों सहित फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।

वक्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का इंदु वर्मा को कांग्रेस में शामिल करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इनसे ठियोग ही नही अपितु पूरे जिला में कांग्रेस को ओर मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि इंदु वर्मा की पृष्ठभूमि कांग्रेस विचारधारा की रही है।उन्होंने कहा कि इंदु वर्मा व उनके पति स्व राकेश वर्मा एनएसयूआई की छात्र राजनीति से आये है। उन्होंने कहा कि इंदु वर्मा कांग्रेस में शामिल होने का पुनः वह स्वागत करती है और उम्मीद करती है कि उनके कांग्रेस परिवार में आने से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि ठियोग हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती विद्या स्टॉक्स ने लम्बे समय तक प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि उनका इस क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता।

प्रतिभा सिंह ने इंदु वर्मा के समर्थकों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिये एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,जिसे उन्हें पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आज की सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से साफ हो गया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और आगे आने वाला समय कांग्रेस का ही है।

इससे पूर्व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,रामलाल ठाकुर,अनिरुद्ध सिंह,नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अतुल शर्मा व आई एन महेता ने अपने सम्बोधन प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह का ही विकास मॉडल काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही शिमला जिला के साथ विकास के मामलें में भेदभाव किया। यही कारण है कि आज सेब बागवानों के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस भेदभाव को दूर किया जाएगा ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close