विविध

माइक्रो टेक फाउंडेशन ने दिए आक्सीजन कंसन्ट्रेटर

मुख्यमंत्री कोविड फंड में 11 लाख रुपये का अशंदान

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लिए माइक्रो टेक फाउंडेशन द्वारा 100 आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माइक्रो टेक के सुबोध गुप्ता का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया और कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने में यह सहायक सिद्ध होगा।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि संकट की घड़ी में माइक्रो टेक फाउंडेशन प्रदेश की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन पहले ही राज्य के लिए 2000 आॅक्सीमीटर, 1000 इन्फ्रारेड थर्मामीटर और दो एम्बुलेंस उपलब्ध करा चुका है।

संख्याः 578/2021 शिमला 20 मई, 2021

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री कोविड फंड में 11 लाख रुपये का अशंदान

 

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलाॅजी लिमिटेड के प्लांट हेड नरेन्द्र खन्ना ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने 10 हजार मास्क भी भेंट किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

माइक्रो टेक फाउंडेशन के सुबोध गुप्ता ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि फाउंडेशन भविष्य में भी प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

 

 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ. आर.एन. बत्ता शिमला से जबकि उपायुक्त सोलन के.सी. चमन कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close