विविध

भाजपा केवल जुमेलबाजी कर लोगों को गुमराह करती रही

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही कर्मचारियों, मजदूरों व आम लोगों के कल्याण को प्रमुखता देते हुए समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमेलबाजी कर लोगों को गुमराह करती रही है।उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है इसके लिये उन्होंने सभी से पार्टी की मजबूती के लिये एकजुट होने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

आज पालमपुर में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक ऐसा अग्रणी संगठन है जो श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता है।उन्होंने कहा कि आज के आज प्रदेश में जिस प्रकार से महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है वह बहुत ही चिंता की बात है।उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।बेरोजगारों के साथ बड़ा धोखा हुआ है।उन्होंने कहा कि वह कल ही जनजातीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे से लोटी है।उन्होंने कहा कि लोग बेसब्री से चुनावो का इंतजार कर रहे हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आएगी।

प्रतिभा सिंह ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा को इस सफल आयोजन के लिये उनकी पीठ थपथपाई।

इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज की इंटक की इस सभा से साफ है कि प्रदेश बदलाव की राह पर चल पड़ा है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की सभी 15 सीटों पर इस बार कांग्रेस की झोली में आएंगी और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने मजदूरों व कामगरों के कल्याण की नीतियां बनाई।उन्होंने कहा कि भाजपा ने मजदूरों का शोषण ही किया।उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी मजदूर हितेषी नही हो सकती,क्योंकि यह तो पूंजीपतियों की सरकार है जो आज देश की सार्बजनिक सम्पतियों को इन पूंजी पतियों की बेच रही है।

सुक्खू ने कहा कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

आज के इस सम्मेलन में भारी संख्या में इंटक से जुड़े कर्मचारियों व श्रीमक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज विहारी लाल बुटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पूर्व मंत्री चंद्र कुमार,प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेद्र राणा, पवन काजल, विधायक आशीष बुटेल, विक्रमादित्य ,भवानी सिंह,पूर्व विधायक अजय महाजन,संजय रत्न,यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल,किशोरी लाल,सुरेंद्र ठाकुर, सहित केवल सिंह पठानिया, सुरेंद्र मनकोटिया,जगदीश सपिया,मेहश्वर चौहान, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह,जगत राम शर्मा,सीता राम सैनी, उमेश शर्मा,सुभाष शर्मा,मान चंद नेगी,खिमी राम,डी आर जोशी, सत्या रानटा ,रीना भारती, गुरदास राम सांख्यान,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close