स्वास्थ्य

EXCLUSIVE : कोविड में खत्म कर दिया डॉक्टर्स का क्वर्नटीन पीरियड

आईजीएमसी आरडीए ने जताई हैरानी, कहा ऐसे में अन्य साथी डॉक्टर हो जाएंगे संक्रमित

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

Resident Doctor Association (RDA) IGMC Shimla Qurontine Period खत्म करने के  आए आदेश के खिलाफ है।आरडीए ने इसे लेकर हैरानी जताई है।आरडीए के मुताबिक इस समय पूरे प्रदेश में डॉक्टर को 7 दिन का क्वॉरेंटाइन मिल रहा है लेकिन आईजीएमसी में Residents को केवल 3 दिन का ही क्वॉरेंटाइन मिल रहा था, क्योंकि इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा करोना  मरीज आईजीएमसी में ही दाखिल हैं। उनके इलाज के लिए  Residents जो लगातार 36 घंटे की ड्यूटी करते हैं 3 दिन के क्वॉरेंटाइन को भी मान गए थे। लेकिन सरकार द्वारा जो अभी सूचना जारी की गई है जिसके अनुसार अब इन्हें कोई क्वॉरेंटाइन ही नहीं मिलेगा। इसे लेकर डॉक्टर भड़क गए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

वह बिल्कुल भी हमारे द्वारा बर्दाश्त नहीं है। एसोसिएशन ने साफ किया है कि हमारी प्रदेश सरकार Center Institutes को follow कर रही है।

 उनकी स्थिति हिमाचल से बिल्कुल अलग है।उनके पास जो डॉक्टर है उनके संख्या हमारे अस्पताल के डॉक्टरों से ज्यादा और उनके काम करने का समय हमारे समय से अलग और कम है।

एसोसिएशन के मुताबिक हमारे कई डॉक्टर दोनों वैक्सीन डोज़ लगाने के बाद भी पॉजिटिव आ चुके हैं और करोना ड्यूटी देने के बाद भी पॉजिटिव आ रहे हैं। सरकार यह नहीं समझ पा रही है कि अगर क्वॉरेंटाइन खत्म हो गया तो जो संक्रमित डॉक्टर होगा वह अपने साथ के डॉक्टर को भी संक्रमित करेगा जिससे डॉक्टरों की और कमी होगी और अंत में मरीजों को ही दिक्कत होगी। 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close