विविध

पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में कोई भी भर्ती की जानी चाहिए

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश प्रदेश में सेना के अग्निवीर भर्ती पर बढ़ते युवाओं के रोष पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार को इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न नही बनाना चाहिए।उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश हित मे देश की भावना के अनुरूप इसे रद्द करते हुए पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में कोई भी भर्ती की जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

प्रतिभा सिंह ने एक बयान में आज यहां कहा कि सेना में चार सालों के लिये अग्निपथ योजना न तो देश हित मे ही है और न ही सेना के हित मे है।उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम के बाद जब भी कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे चार साल तो सेना के पशिक्षण में ही लग जाते है,ऐसे में उसे इस नई योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा तो कोई भी युवा सेना में अपनी उपयोगिता सिद्ध नही कर पायेगा। इससे उसके सेना के प्रति मनोबल के उत्साह में भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा है आज देश मे सेनाबलो को ओर सुदृढ करने की आवश्यकता है।देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा में सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है।उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती कोई रोजगार के उद्देश्य से ही नही,देशभक्ति के जज्बे के साथ होती है,इसलिए युवाओं में इस जज्बे को किसी भी प्रकार से कम करने की कोई कोशिश नही की जानी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से इस योजना पर पुनः विचार करते हुए इसे देश व सेना हित मे इसे रद्द करने की मांग की है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close