ब्रेकिंग-न्यूज़

पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में जिताऊ प्रत्यशियों को ही पार्टी टिकट देगी कांग्रेस: प्रतिभा सिंह

No Slide Found In Slider.

 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में जिताऊ प्रत्यशियों को ही पार्टी टिकट देगी।उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर पूरी निष्पक्षता से होगा।उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी ओर जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ लोगों के बीच जाएगी।उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के मूड में है ,भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पूर्व कांग्रेस सरकार के शुरू किए गय कार्यो के ही फीते काट रही है।उन्होंने बर्तमान भाजपा सरकार को चुनौती दी है कि वह अपने इस कार्यकाल के केवल पांच कार्य ही गिना दे जिसे उन्होंने शुरू किया और पूरा किया हो।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है,सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती,लोगों को गुमराह करना इसकी पुरानी आदत है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सबसे बड़ा घोटाला है।इस घोटाले में बड़े अफसरों से लेकर कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल है।सरकार जांच के नाम पर लिप्पा पोथी कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरन प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लोगों के साथ जो वायदे किये थे उनमें से एक भी वायदा उन्होंने पूरा नही किया।उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा के केंद्रीय नेता, प्रधानमंत्री प्रदेश के दौरे कर रहें है।उन्होंने कहा कि भाजपा आज उन योजनाओं का बड़ा बखान कर रही है जिन्हें कांग्रेस ने शुरू किया था।भाजपा ने केवल इनका नाम बदल कर लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि चार उप चुनावों की विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close