विविध

देखिए बीएसएनएल का बड़ा तोहफा….

बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश सर्किल ने ग्राहकों के लिए बीएसएनएल सिम की गृह-वितरण-सेवा प्रारंभ की

No Slide Found In Slider.

 

 

 

 बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल ने कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपने ग्राहकों को बीएसएनएल सिम प्रदान करने के लिए गृह-वितरण-सेवा प्रारंभ की है । इस सेवा को प्राप्त करने के लिए ग्राहक मोबाईल नंबर 9418012345 पर एसएमएस या वट्सऐप संदेश भेज सकते हैं ।

No Slide Found In Slider.

 

श्री जसविंदर सिंह सहोता, मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार ,हिमाचल प्रदेश परिमंडल ने पीआईबी को बताया कि सिम के निःशुल्क गृह वितरण हेतु ग्राहक निम्न प्रकार से संदेश भेज सकते है :-

 

SIM<space>Contact No.<space>District Name

 

अथवा

 

SIM<space>Contact No.<space>PIN Code

No Slide Found In Slider.

 

संदेश प्राप्त होने पर ग्राहक के घर पर बीएसएनएल का सिम भेज दिया जाएगा ।         

 

मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार ने बताया कि बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल कोविड-19 महामारी के दौरान ग्राहकों को हर संभव तरीके से सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है । इसके लिए सभी ग्राहक सेवा केंद्र तथा दूरभाष केंद्र जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं । इसके अतिरिक्त सभी दूरसंचार जिला महाप्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि ग्राहक से इस बारे में सन्देश प्राप्त होते ही तत्काल सेवा प्रदान कर दी जाये ।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close