स्वास्थ्य

खास खबर : हिमाचल प्रदेश बनेगा आक्सीजन सरप्लस राज्य

No Slide Found In Slider.

 

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार का हिमाचल प्रदेश को 6 पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इन आक्सीजन प्लांट को नागरिक अस्पताल पालमपुर, क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी, शिमला जिले के नागरिक अस्पताल रोहड़ू व खनेरी, डाॅ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे इन स्वास्थ्य संस्थानों में 1400 बिस्तरों को आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए केन्द्र सरकार ने पूर्व में सात आॅक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिन्हें धर्मशाला, मण्डी, शिमला, चम्बा, नाहन, हमीरपुर और टांडा में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला, मण्डी और शिमला प्लांट में आॅक्सीजन उत्पादन आरम्भ हो चुका है, जबकि शेष प्लांट शीघ्र ही कार्यशील बना दिए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी 13 आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से न केवल प्रदेश में पर्याप्त आक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी बल्कि हिमाचल प्रदेश आक्सीजन सरप्लस राज्य भी बनेगा।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close